सूरतगढ़ में सिटी पुलिस ने किशनपुरा तिराहे के पास 315 बोर की अवैध पिस्तौल सहित एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना से सोमवार दोपहर इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की। पकड़ा गया युवक वार्ड 36 का निवासी है। तलाशी में आरोपी के पास लाइसेंस नहीं मिला। ऐसे में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुनील बाबल को सौंपी गई है।