डीग: चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त, डीग जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहराया संकट
Deeg, Bharatpur | Jun 11, 2026 जिले में पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रही स्वास्थ्य सेवाओं के सामने अब एक नया संकट खड़ा हो गया है। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, भरतपुर द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य व्यवस्था के तहत तैनात चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त किए जाने से कई अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।