शामली: थानाभवन स्थित एसबीआई बैंक शाखा में चोरी का प्रयास, विफल होने पर तोड़े गए कंप्यूटर और मॉनीटर
Shamli, Shamli | Jun 27, 2026 शनिवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने थानाभवन के बजाज शुगर मिल के पास स्थित एसबीआई बैंक शाखा में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर बैंक में रखे कम्प्यूटर व मॉनीटर आदि में तोड़फोड़ की। सुबह बैंक सफाईकर्मी ने शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी दी, जिसपर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है।