लक्ष्मीपुर: पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान, लक्ष्मीपुर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लग रही भीड़
लक्ष्मीपुर प्रखंड में इन दिनों पेट्रोल की किल्लत से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोनदीपी पेट्रोल पंप समेत प्रखंड के अन्य पेट्रोल पंपों पर अक्सर पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी 9:30 बजे के बाद तक भी भीड़ लगी रही। बता दें कि पेट्रोल के लिए वाहन चालकों को लंबी कतारों में रहना पड़ रहा।