बैरसिया: शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कॉलोनी में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी
भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कॉलोनी में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। सीसीटीवी फुटेज आया सामने। आपको बता दें कि वारदात के बाद भागते समय बदमाशों की स्कूटी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, लेकिन स्थानीय लोग उन्हें पकड़ पाते उससे पहले ही दोनों मौके से फरार हो गए।