होशंगाबाद नगर: यूनाइटेड किंगडम से गिफ्ट भेजने के नाम पर ट्राइडेंट की महिला कर्मचारी से 3.91 लाख का फ्रॉड,कस्टम टैक्स के नाम पर ठगी
नर्मदापुरम में ट्राइडेंट कंपनी की एक महिला कर्मचारी के साथ 3.91 लाख रुपए की इंटरनेशनल साइबर ठगी का मामला शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया है। यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) में बैठे एक ठग समीर अली ने महिला से ऑनलाइन दोस्ती कर उसे महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। इसके बाद कस्टम और अलग-अलग टैक्स क्लियरेंस के नाम पर महिला से लाखों रुपए ऐंठ लिए।