देवघर: शिवांगा क्षेत्र में दुकानदारों व्यवसायियों से हथियार के बल पर रंगदारी मांगने को लेकर पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार
शिवगंगा क्षेत्र में दुकानदारों और व्यवसायियों से हथियार के बल पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों गौरव झा, निहाल मिश्रा और विक्रम कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बाबा मंदिर के समीप शिवगंगा क्षेत्र में दुकानदारों से रंगदारी की जा रही थी