सिरोंज: ग्राम पंचायत छापू के जंगल में भाजपा ने किया विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम,2100 पौधे लगाए
Sironj, Vidisha | Jul 21, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छापू में भाजपा द्वारा विधायक उमाकांत शर्मा के मार्गदर्शन में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में शामिल लोगों ने 2100 पौधे लगाए।वहीं 7500 पौधे लगाने का संकल्प लिया।विधायक ने कहा की यहां पेड़ों को बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।