कासगंज: इशेपुर गांव के समीप बस का इंतजार कर रही गर्भवती महिला पार्षद को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव इशेपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अलीगढ़ नगर निगम की पार्षद हितेश कुमारी की मौत हो गई। वह सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थीं, तभी अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार द्वारा इशेपुर की ओर मोड़ने के प्रयास में सामने से आ रही टाटा पंच कार अनियंत्रित हो गई।