गुना नगर: जयस्तंभ चौराहा पर ट्रैफिक जाम से हादसा, बाइक फिसलने से निजी स्कूल शिक्षक गंभीर घायल
गुना के जयस्तंभ चौराहा स्थित आर्य समाज मंदिर के पास शनिवार सुबह ट्रैफिक जाम के कारण निजी स्कूल शिक्षक गौरव छाबड़ा की बाइक फिसल गई, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने टैक्सी चालकों की मनमानी और सड़क पर खड़ी गाड़ियों को जाम की वजह बताया, वहीं पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।