कुकड़ू: कुकड़ू में रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त संग्रहित
चांडिल डैम निर्माण के विरोध में हुए जयदा गोलीकांड के शहीद गंगाधर महतो एवं पाहड़ू महतो के शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड सह अंचल सभागार में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर ब्लड सेंटर हेल्थ पॉइंट अस्पताल , रांची के सहयोग एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ. जिसमें कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.