एटा: न्यू रेवाड़ी मोहल्ला में बुजुर्ग महिला से दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पीड़िता ने SSP कार्यालय में की लिखित शिकायत
Etah, Etah | Apr 10, 2026 एटा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के न्यू रेवाड़ी मोहल्ले की निवासी प्रेमलता देवी, पत्नी स्वर्गीय विनोद कुमार, शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एक लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने उनके और उनके परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की।पीड़िता के अनुसार, यह घटना 20 मार्च को हुई थी।