बालोद: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में शुरू होगा एमए छत्तीसगढ़ी, दो वर्षीय कोर्स में निर्धारित किए गए अस्सी क्रेडिट
Balod, Balod | Apr 20, 2026 हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में नए शैक्षणिक सत्र से एमए छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। अब तक यह कोर्स पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की यूटीडी में संचालित होता था, लेकिन अब दुर्ग विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में भी विद्यार्थियों को यह पढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे बालोद जिले के हजारों छात्रों को सुविधा मिलेगी।