मखदुमपुर: सोलहंडा एवं अन्य जगह पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई: शराब बेचने के आरोप में 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार
जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने सोलहंडा सहित दो स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब बिक्री के आरोप में चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रामबाबू पासवान, कारी देवी, नंदू मांझी, शांति देवी, बुधनी देवी और मनमानियां देवी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।