घाघरा: चट्टी गांव में एक वृद्ध व्यक्ति का हुआ हत्या,पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया,आरोपी गिरफ्तार
Ghaghra, Gumla | Jun 16, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धना उरांव के रूप में हुई है। घटना सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।