बहराइच: चाकूजोत इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकूजोत इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।