सुपौल: सुपौल में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दूध लेकर जा रहे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
Supaul, Supaul | Sep 26, 2026 सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बेरो पंचायत अंतर्गत बेरो-पालसपुर रोड में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बेरो पंचायत के वार्ड नंबर 7 झंझारपुर निवासी इंदु यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।