सहारनपुर: थाना गागलहेड़ी पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल फावड़ा बरामद
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामला चौरादेव गांव का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया।