मुंगेर: मुंगेर में बदला मौसम का मिजाज, मूसलाधार बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Munger, Munger | Jul 18, 2026 शनिवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते आसमान के चारों ओर काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। शाम के समय मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर कुछ देर के लिए जलजमा