डिंडौरी: तेंदूमेर मोहतरा में निर्मित स्टाप डेम का कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
तेंदूमेर मोहतरा मे निर्मित स्टाप डैम का कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने रविवार दोपहर लगभग 4:30 बजे निरीक्षण किया और स्टाप डेम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पर्याप्त जल भराव देखकर संबंधित अधिकारियों एवं कार्य दल की सराहना की और ऐसे ही जल संरक्षण करने का संदेश दिया। कलेक्टर ने बताया कि ऐसे प्रयासों से जल संरक्षण के साथ किसानों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।