वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में ऑनलाइन जुआ भाग्यलक्ष्मी को बंद करने की मांग को लेकर कमिश्नर को सौंपा पत्रक
Sadar, Varanasi | Feb 19, 2026 बनारस में आनलाइन जुआ सट्टा भाग्यलक्ष्मी को बंद कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को पत्रक भेजा। दी बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि शहर के हर थाना क्षेत्र में इसका जाल फैला हुआ है। इस दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि कोतवाली थाना अंतर्गत विशेश्वरगंज वाडा नंबर 5 कूड़ा खाने के बगल में कुआँ के पास कई बार छापेमारी हुई।