पटना ग्रामीण: CM सम्राट चौधरी ने संकल्प सभागार में चीनी मिलों के पुनर्जीवन और स्थापना के कार्य योजना में तेजी लाने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'संकल्प सभागार' में गन्ना उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान चंपारण को देश के प्रमुख गन्ना उत्पादन क्षेत्रों में विकसित करने, राज्य की 9 बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन तथा 25 नई चीनी मिलों की स्थापना की कार्ययोजना पर तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिहार गन्ना उद्योग प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत अधिकाधिक निवेश आकर्षित