बागपत: बागपत-चमरावल मार्ग पर गुर्जर भवन के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो युवक घायल
Baghpat, Bagpat | May 26, 2025 सोमवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार माता कालोनी बागपत निवासी अमीर के मुताबिक वह अपने भाई अकरम के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मजदूरी कर बाइक पर सवार होकर घर खाना खाने के लिए जा रहे थे। जब वह बागपत-चमरावल मार्ग स्थित गुर्जर भवन के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।