बागपत: फैजपुर निनाना गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
Baghpat, Bagpat | May 25, 2025 रविवार को करीब साढे दस बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत क्षेत्र के फैजपुर निनाना गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली बागपत पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की । कोतवाली बागपत पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।