चंदौली: पुलिस लाइन में चौकीदारों को साइकिल वितरण, पुलिसिंग को मजबूत करने की पहल
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में चौकीदारों को साइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की अहम कड़ी हैं। साइकिल मिलने से उनकी सक्रियता बढ़ेगी और सूचना संकलन व अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।