हसनपुर: हसनपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, परिवार में कोहराम
समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के हरेपुर गांव के पास मिट्टी से लदे अज्ञात ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वह गोहा चिमनी भट्ठा से काम कर अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के केलवारी गांव निवासी महेंद्र यादव के रूप में हुई है।