बहराइच: दरगाह इलाके में पुलिसकर्मी से बदसलूकी और अभद्रता के मामले में वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरगाह इलाके में ड्यूटी कर रहे हैं कांस्टेबल के साथ वर्ष 2021 में की गई अभद्रता मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित वारंटी को मंगलवार को थाना दरगाह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम को पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अन्य अभियुक्ता के साथ मिलकर कांस्टेबल के साथ अभद्रता, बदसलूकी और शांति भंग की गई थी जिस पर उस आज उसे गिरफ्तार किया गया है।