बिंदकी: बिंदकी के श्री श्याम महोत्सव की भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, खाटू श्याम के दर्शन कर धन्य हुए भक्त
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के रामलीला मैदान में रविवार की रात को श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में हारे का सहारा खाटू श्याम के दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु धन्य हुए। श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम की पूजा अर्चना किया। वही प्रसिद्ध गायको द्वारा भजनों के माध्यम से खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे तक चलता रहा।