शिक्षकों की मांग पर झेरोल (सांचौर) स्कूल में जड़ा ताला, सड़क पर उतरे छात्र-ग्रामीण; सरकार से की तत्काल नियुक्ति की मांग..
सांचौर उपखंड के झेरोल गांव स्थित राजकीय विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध जताया और सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Sanchore, Jalor | Jul 17, 2026