बांका: जवाहर नगर गांव के पास पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला
Banka, Banka | Oct 20, 2025 जवाहर नगर गांव के समीप पुलिस ने सोमवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाई। इस दौरान बाइक के साथ-साथ चार चक्के वाहनों की डिक्की की जांच पड़ताल की गई। तीन घंटा तक चलाए गए वाहन जांच अभियान के क्रम में किसी भी वाहन से आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस के द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंम्प मच गया।