चंदेरी: ग्राम नयाखेड़ा निवासी 27 वर्षीय विवाहित महिला घर से लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 36 वर्ष निवासी नयाखेडा ने बताया कि मेरी पत्नी उम्र 27 वर्ष 3 अप्रैल की सुबह करीबन 10:00 बजे से घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा महिला की तलाश शुरू कर दी है।