पटना ग्रामीण: पटना समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश,मौसम हुआ सुहाना
रविवार की शाम करीब 5 बजे राजधानी पटना सहित आसपास के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। तेज बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, वहीं लोगों ने ठंडी हवाओं और बदले मौसम का आनंद लिया। मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन को राहत