मेरठ: मेरठ में परशुराम शोभायात्रा रोकी गई, हिंदू संगठनों का विरोध: पुलिस ने बिना अनुमति का हवाला देकर रोका, भेदभाव का आरोप
Meerut, Meerut | Apr 26, 2026 मेरठ के खरखोदा क्षेत्र में रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। पुलिस प्रशासन ने यात्रा को बीच में ही रोक दिया, जिससे हिंदू संगठनों के लोगों ने हंगामा किया और भेदभाव का आरोप लगाया। यह शोभायात्रा जनता इंटर कॉलेज, खरखोदा से शुरू होकर खासपुर, बवनपुरा, अतराडा होते हुए दुर्गा मंदिर पर समाप्त होनी थी।