रहुई: डेंटल अस्पताल पैठना में फिजियोथेरेपी का इलाज शुरू, दवा और एक्सरसाइज से मरीजों को मिल रही है राहत
Rahui, Nalanda | May 23, 2026 रहुई प्रखंड के भागनविगहा-पैठना स्थित डेंटल अस्पताल में अब फिजियोथेरेपी उपचार की सुविधा शुरू हो गई है। यहां आधुनिक मशीनों और एक्सरसाइज के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राज किशोर राजू ने बताया कि फिजियोथेरेपी यूनिट में 13 प्रकार की अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जिनमें अल्ट्रासाउंड थेरेपी, शॉर्ट वेव डायथेरमी, लेजर थेरेपी, डिजिटल.