हज़ारीबाग: हजारीबाग में अपराधियों ने तीन कोयला लदे ट्रैक्टरों को जलाया
आज 10 दिसंबर सुबह लगभग 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया है कि हजारीबाग जिले में कोयला लदे तीन ट्रैक्टर को जला दिया गया। साथ ही अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर के चालकों को पेड़ से बांधककर जमकर पीटा। घटना हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के बसबोंनवा जंगल के चिलैयाटांड़ जंगल में हुई है। जहां अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। ट्रैक्टरों पर अवैध कोयला लदे थे।