हज़ारीबाग: हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में, पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में
हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को कड़ी सुरक्षा के बीच आज सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिनों का न्यायिक हिरासत में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया। सबसे पहले उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां उनका शारीरिक जांच किया गया।