जसवंतनगर: रेलमंडी समेत अन्य स्थानों पर सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन नगर के रेलमंडी और सपा कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की और 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। श्री रामकृष्ण विवाह भवन में सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में केक कटा और नगर पालिका के सफाईकर्मियों व जरूरतमंदों को अंगोछे बाँटे।