नवाबगंज: अंबेडकर जयंती पूर्व संध्या पर दादरा, सोहिलपुर में दीपदान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन करते हुए दीपदान किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।