शाहबाद: गणेश प्रतिमा की स्थापना, लगातार 9वें वर्ष सजा मां कंकाली दरबार
Shahbad, Baran | Sep 15, 2026 मां कंकाली दरबार देवरी में गणेश चतुर्थी के महापर्व पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। समिति सदस्य अरविंद चंदेल, राजेश पंकज, अनिल मेहता एवं रामवीर रजक ने बताया कि मां कंकाली दरबार में लगातार 9 वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।