झांसी: प्रेमनगर के पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने फर्जी चेक देकर जमीन हड़पने की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की
Jhansi, Jhansi | May 8, 2025 जालसाजी कर एक ग्रामीण से जमीन के एक हिस्से का सौदा कर पूरी की पूरी जमीन हड़पने तथा बदले में फर्जी चेकें देने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर गुरुवार को पीड़ित दंपति ने पुलिस अधिकारियों की शरण लेकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यह पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र ग्राम रुन्दबलौरा का है।