नुआंव: बाजार स्थित वेल्डिंग दुकान से लगभग ₹10,000 की लोहे की सामान की हुई चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
Nuaon, Kaimur | May 13, 2025 मिली जानकारी के अनुसार नुआंव बाजार स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में चचरी का ताला तोड़कर लगभग ₹10000 के लोहे की समान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित मालू मिस्त्री ने नुआंव थाने में मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। बता दे की घटना बीते सोमवार की रात की बताई जाती है।