नुआंव: बिनपुरवां में पोखर जीर्णोद्धार कार्य का रामगढ़ के भाजपा विधायक अशोक सिंह ने किया शिलान्यास
Nuaon, Kaimur | May 7, 2025 जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे नुआंव प्रखंड क्षेत्र के बिनपुरवां गांव में पोखर जीर्णोद्धार कार्य का भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ विधानसभा विधायक अशोक सिंह ने शिलान्यास किया। जहां भाजपा विधायक अशोक सिंह का ग्रामीणों द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विधायक द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई।