नुआंव: मुखरांव गांव के लापता किशोर का चार दिन बाद भी नहीं चला पता, पीड़ित परिवार ने किशोर की खोजबीन के लिए लगाई गुहार
Nuaon, Kaimur | May 10, 2025 मुखरांव गांव का रहने वाला किशोर अरमान अंसारी बीते चार दिनों से लापता हो गया है। जो चार दिन बीतने के बाद भी लापता किशोर की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। किशोर की खोज-बीन को लेकर परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल बना हुआ है। लापता किशोर की खोजबीन के लिए परिजनों ने शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया के माध्यम से लापता किशोर की खोज-बीन के लिए गुहार लगाई।