गुरारू: गुरारू बाजार में मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Guraru, Gaya | Apr 28, 2026 गुरारू बाजार में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर दो बजे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सूरज कुमार (पिता- जितेंद्र नोनिया) द्वारा दिए गए आवेदन में छह लोगों को आरोपित बनाया गया है। आरोप है कि सभी आरोपी गुरारू बाजार स्थित एक दुकान में खाना खाने के बाद विवाद करने लगे और मारपीट की।