गुलाना: अकोदिया थाने के सामने सांडों की लड़ाई से हुआ हादसा, बाइक समेत गिरे पति-पत्नी, महिला घायल
अकोदिया सोमवार शाम करीब 6 बजे पुलिस थाने के सामने दो सांडों के आपस में भिड़ने से बाइक सवार दंपती चपेट में आ गए। मदाना निवासी विजय और रुकमा बाई गिर गए, जिसमें रुकमा बाई के सिर और पैर में चोट आई। पुलिस ने तुरंत घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने आवारा मवेशियों को गौशाला भेजने और सड़कों से हटाने की मांग की।