कोंच: आंती थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को शादी की नियत से भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Konch, Gaya | Jun 11, 2026 आंती थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने आंती पंचायत के एक गांव निवासी युवक के विरुद्ध आंती थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि युवक उनकी नाबालिग पुत्री को शादी की नीयत से अपने साथ लेकर फरार हो गया।