जतारा: जरया गांव में 62 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, घायल महिला का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी
जरया गांव में 62 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। परिजनों के द्वारा बताया गया कि वह अपने घर के बाहर बैठी थी तभी उसी के परिवार के तीन लोग आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। जिसकी शिकायत बम्होरी कला थाने में की गई है।