जतारा: दिगौडा़ से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग हुआ लापता, परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
दिगौडा़ से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग हुआ लापता। परिजनों ने थाने में शिकायत कर गुमशुदगी का मामला कराया दर्ज। मामले की जांच में जुटी पुलिस। फरियादी कमलेश घोष के द्वारा थाने में शिकायत की गई है कि उसका 65 वर्षीय पिता बिना बताए घर से कहीं चला गया है और 15 दिन हो गए लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं लगी है।