लटेरी: लटेरी नगर में एसडीएम ने पटाका व्यापारियों से मिलकर गोदामों के संबंध में ली जानकारी।
SDM निकिता तिवारी ने नगर के पटाका व्यापारियों से मिलकर पटाका गोदामो के संबंध में जानकारी ली है एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो से अवगत कराया है। गौरतलब है कि हरदा में पटाका फेक्ट्री मे हुई घटना को लेकर अब लटेरी में भी प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सभी एसडीएम को क्षेत्र में पटाका फेक्ट्री और गोदामों की जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा है।