बिधूना: सहायल क्षेत्र बेल्हूपुर गांव में सरसों की चोरी के आरोप में दुकानदार समेत 3 लोग गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
सहायल थाना क्षेत्र के गांव बेल्हूपुर में हुई सरसों के मामले में पुलिस ने दुकानदार समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने चार बोरी में 1.40 क्विंटल सरसों बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।गांव बेल्हूपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी 35 बोरी लाही गांव से चोरी हुई है।